ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : घर से बुलाकर दोस्तों ने ही ले ली युवक की जान, आपसी विवाद में चाकू मारकर मौत के घाट उतारा

CHAPRA: बिहार में जिस प्रकार अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, उसे देखकर तो यही लगता है कि आने वाले समय में लोग घर से निकलने के पहले सौ बार सोचेंगे। ताजा मामल

बिहार : घर से बुलाकर दोस्तों ने ही ले ली युवक की जान, आपसी विवाद में चाकू मारकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAPRA: बिहार में जिस प्रकार अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, उसे देखकर तो यही लगता है कि आने वाले समय में लोग घर से निकलने के पहले सौ बार सोचेंगे। ताजा मामला एकमा थाना क्षेत्र के एकड़ीपुर गांव का है, जहां बदमाशों ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने युवक के शव को झाड़ियों में फेंक दिया।


इधर, युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप मृतक के दोस्तों पर ही लगाया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर पथराव कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के एकड़ीपुर निवासी सूरज कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम सूरज के दोस्तों ने फोन कर उसे घर से बुलाया था। देर रात तक जब सूरज वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किया, सूरज ने जल्द आने की बात कही और उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। 


सुबह जब ग्रामीण मवेशी चराने खेतों की तरफ गए तो सूरज का शव झाड़ी में पड़ा हुआ पाया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी सूरज के परिजनों को दिए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक सूरज की मां ने थाने में आवेदन देकर छह लोगों का नामजद अभियुक्त बनाया है। सभी नामजद अभियुक्त मृतक सूरज के खास दोस्त बताये जा रहे हैं।