ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार: घर में घुसकर सास-बहू की बेरहमी से पिटाई, डायन बिसाही के आरोप में पीट-पीटकर किया अधमरा

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां डायन बिसाही के आरोप में लोगों ने सास-बहू की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल सास-बहू के इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गय

बिहार: घर में घुसकर सास-बहू की बेरहमी से पिटाई, डायन बिसाही के आरोप में पीट-पीटकर किया अधमरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां डायन बिसाही के आरोप में लोगों ने सास-बहू की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल सास-बहू के इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से डॉक्टरों ने बहू की नाजुक हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना घोसी थाना क्षेत्र के उबेर गांव की है।


बताया जा रहा है कि उबेर गांव निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि सास और बहू ने डायन बिसाही कर युवक की सड़क हादसे में मौत कराई है। दोनों सास-बहू जब घर में अकेली थी, तभी युवक के परिजनों ने हमला बोल दिया और पीट-पीटकर दोनों को अधमरा कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घर पहुंचे और जख्मी सास श्यामपति देवी और बहू अंशु देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुई बहू अंशु देवी को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस को घटना की जानकारी नही दी गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता