ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : घर की छत पर चल रही थी शराब पार्टी, महिला मुखिया समेत पुलिसकर्मियों ने जमकर छलकाए जाम

SAMASTIPUR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शराब समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे समाज सुधार अभियान का बिहार के लोगों पर असर होता नहीं दिख रहा है। मामला समस्तीपुर क

बिहार : घर की छत पर चल रही थी शराब पार्टी, महिला मुखिया समेत पुलिसकर्मियों ने जमकर छलकाए जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शराब समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे समाज सुधार अभियान का बिहार के लोगों पर असर होता नहीं दिख रहा है। मामला समस्तीपुर का है, जहां शराब पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला मुखिया से लेकर पुलिसकर्मी जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को दलसिंहसराय के पांड गांव में शराब पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ पुलिस के अधिकारी, जवान और पुलिस मित्र जाम छलकाते नजर आए। किसी ने इस शराब पार्टी का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वायरल वीडियो पांड पंचायत के वार्ड संख्या 10 का है। यहां शनिवार की देर शाम वीरेंद्र कुमार महतो के घर की छत पर बने कमरे में शराब पार्टी चल रही थी।


इस शराब पार्टी में मुखिया पति, एक महिला मुखिया, कई जनप्रतिनिधि, पुलिस के गश्ती पदाधिकारी, होमगार्ड के जवान, पुलिस मित्र सहित गांव के अन्य लोग शराब पार्टी में जमकर जाम छलका रहे थे। वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और देर रात छापेमारी कर आरोपी वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।


गौरतलब है कि प्रदेश में शराब को लेकर सरकार इन दिनों काफी सख्त है। पुलिस द्वारा लगातार शराब बेचने और पीने वालों को गिरफ्तार भी किया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध शराब के निर्माण में लगे माफिया पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए ड्रोन से लेकर हेलीकॉप्टर तक का इस्तेमाल किया जा रहा है बावजूद इसके शराब पीने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।  

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता