ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

बिहार: एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में लड़की का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां राजगीर से नई दिल्ली जानेवाली श्रमजीवी एक्सप्रेस के शौचालय से 25 वर्षीय लड़की का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं ह

बिहार: एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में लड़की का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां राजगीर से नई दिल्ली जानेवाली श्रमजीवी एक्सप्रेस के शौचालय से 25 वर्षीय लड़की का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। लड़की के गले में रस्सी के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है की बदमाशों ने गला दबाकर युवती की हत्या की है। 


बताया जा रहा है कि दिल्ली से चलकर श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन राजगीर पहुंची थी। ट्रेन को यार्ड में सफाई के लिए लगाया गया था। साफ-सफाई के दौरान सफाईकर्मियों ने शौचालय में पड़े लड़की के शव को देखा, इसके बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस और रेलवे के अन्य कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।


पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। युवती कौन है और कहां की रहने वाली है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल पुलिस युवती की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। मृतका के गले पर रस्सी का निशान है जिससे पुलिस ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता