ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार: दोस्तों के साथ खड़े शख्स को बदमाशों ने मारी गोली, बीच सड़क पर गोलीबारी से हड़कंप

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने बीच सड़क पर एक ऑटो चालक को गोली मार दी। गोली चलने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल ऑटो चालक को इलाज

बिहार: दोस्तों के साथ खड़े शख्स को बदमाशों ने मारी गोली, बीच सड़क पर गोलीबारी से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने बीच सड़क पर एक ऑटो चालक को गोली मार दी। गोली चलने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे SKMCH रेफर कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक स्थित नाला रोड की है।


घायल ऑटो चालक की पहचान मो. शमीम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शमीम अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ा था, तभी अचानक गोली चली और उसे लग गई। स्थानीय लोग और परिजन घायल शमीम को सदर अस्पताल लाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने बताया कि ऑटो चालक अपने 4-5 साथियों के साथ बैठा था उसी दौरान देसी कट्टा से गोली चली है, जो उसे लगी है। बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है। घटना के पीछे क्या वजह है, यह पता लगाया जा रहा है। साथ ही साथ घटना के समय उपस्थित अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता