ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े 1.40 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली

SUPAUL : सुपौल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां बैखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर 1 लाख 40 हजार रूपए लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये

बिहार : सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े 1.40 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां बैखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर 1 लाख 40 हजार रूपए लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र मटकुरिया इलाके की है।


बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक बैंक से रूपए निकालकर सीएसपी जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने लूटपाट के दौरान उसे गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक फिनो पेमेंट बैंक की सीएसपी संचालक दिनेश कुमार दिनकर त्रिवेणीगंज स्थित SBI की शाखा से रूपए निकाल कर मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र मौराबारी हटिया स्थित फिनो पेमेंट बैंक के सीएसपी पर जा रहा था।


इसी दौरान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मटकुरिया वार्ड नम्बर 2 स्थित पुल के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर 1 लाख 40 रूपए कैश, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिए। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दो गोलियां चलाई जिसमें से एक गोली सीएसपी संचालक की जांघ में जा लगी।


स्थानीय लोगों द्वारा घायल सीएसपी संचालक को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरी जगह रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता