ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Crime News: सिरफिरे आशिक की सनक, कोचिंग से लौट रही लड़की को चाकू से गोदा; खुद फोन कर पुलिस को बुलाया

JAMUI: जमुई में एकतरफा प्यार में पागल एक सनकी युवक ने छात्रा पर चाकू से हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपी ने गर्दन और पेट के दो हिस्से पर चाकू मारकर छात्रा को बुरी तरह घायल कर दिया। उस

Bihar Crime News: सिरफिरे आशिक की सनक, कोचिंग से लौट रही लड़की को चाकू से गोदा; खुद फोन कर पुलिस को बुलाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में एकतरफा प्यार में पागल एक सनकी युवक ने छात्रा पर चाकू से हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपी ने गर्दन और पेट के दो हिस्से पर चाकू मारकर छात्रा को बुरी तरह घायल कर दिया। उसके बाद खुद ही सरफिरे आशिक ने डायल 112 को फोन कर सूचना भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और घायल छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना महिसौड़ी चौक के पास बुधवार की शाम की है।


घायल 14 वर्षीय छात्रा शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली है जबकि 17 वर्षीय आशिक टाउन थाना के एक गांव की रहने वाला है। बताया जाता है छात्रा हमेशा की तरह बुधवार की शाम पढ़ाई कर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे घेर लिया और छात्रा पर जबरन बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। जब छात्रा ने बात करने से इनकार किया तो सरफिरे आशिक ने ताबड़तोड़ चाकू से तीन हमला कर दिया।


चाकू गर्दन और पेट में लगने से छात्रा घायल हो गई है। फिलहाल छात्रा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आरोपी लड़के से पूछताछ कर रही है। सरफिरे आशिक की माने तो एक वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम से दोनों की बातें शुरू हुई थी लेकिन कुछ माह से छात्रा बात नहीं कर रही थी। बात नहीं करने का कारण जानने के लिए युवक छात्रा के पास पहुंचा था लेकिन छात्रा बात करने से इनकार कर दिया। जिससे नाराज होकर उसने चाकू से हमला कर दिया।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता