Hindi News / news / Bihar Crime News: ट्रांसपोर्ट कार्यालय में लगी भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियों...

Bihar Crime News: ट्रांसपोर्ट कार्यालय में लगी भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियों ने पाया काबू; लाखों रुपए की संपत्ति स्वाहा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 17, 2024, 12:51:35 PM

Bihar Crime News: ट्रांसपोर्ट कार्यालय में लगी भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियों ने पाया काबू; लाखों रुपए की संपत्ति स्वाहा

- फ़ोटो

GAYA: बिहार के गया रविवार की सुबह बोकारो ट्रांसपोर्ट में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि ऊपर रेडीमेड कपड़े के गोदाम में आग लग गई। अगलगी में कई लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरारपुर मजार के पास की है।


स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। आग पर काबू पाने के लिए दमकर की 14 गाड़ियों के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट कार्यालय में शहर के व्यापारियों का लाखों रुपए का कॉस्मेटिक का सामान था।


अगलगी की इस घटना में सभी सामान जलकर खाक हो गए हैं फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है कि कितने की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण का भी अभी पता नहीं चल सका है कैसे आग लगी है। आसपास के घरों को भी अगलगी से नुकसान हुआ है। लोगों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

रिपोर्ट- नितम राज