ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

Bihar Crime News: भाई के साथ पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश, लंबे समय से चकमा दे रहा था 50 हजार का इनामी

SAHARSA: सहरसा पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 50 हजार रुपया के इनामी अपराधी विकाश यादव को उसके भाई बंटी यादव के साथ गिरफ्

Bihar Crime News: भाई के साथ पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश, लंबे समय से चकमा दे रहा था 50 हजार का इनामी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 50 हजार रुपया के इनामी अपराधी विकाश यादव को उसके भाई बंटी यादव के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार इनामी अपराधी के ऊपर कुल 15 मामले दर्ज हैं जबकि उसके भाई पर कुल 7 मामले दर्ज हैं।


आर्म्स एक्ट, लूट, छिनतई और शराब के मामले में दोनों बदमाश फरार चल रहे थे। एसपी हिमांशु ने बताया कि विगत तीन दिनों से पुलिस अभियान चला रही थी। इसी दौरान कुख्यात पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास यादव को उसके भाई के साथ गिरफ्तार किया है। विकास यादव अंतरजिला अपराधी है, जिसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित था। वहीं उसके भाई कृष्णा कुमार उर्फ बंटी यादव को सौरबाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।


एसपी ने बताया कि दोनों अपराधी में विकास यादव सौरबाजार इलाके में एक्टिव रहता था। ये लूटकांड, आर्म्स एक्ट और मद्य निषेद्य मामले में वांछित था। इसकी गिरफ्तारी को लेकर एक एसआईटी टीम साइबर डीएसपी अजित कुमार के नेतृत्व गठित की गई थी। जिसमें सौरबाजार थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती भी शामिल थे। इसी टीम ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया है।


उन्होंने बताया कि विकास यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इसके विरुद्ध पर लगभग 15 केस हैं और पूर्णिया में भी इसके ऊपर मामले दर्ज हैं। खासकर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, रंगदारी जैसे मामले इनपर दर्ज हैं। साथ ही कृष्णा उर्फ बंटी यादव जो उसका भाई है।  उसपर भी कुल 7 मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता