ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

BIHAR CRIME : झाड़ी में मिली युवती की लाश, गला दबा कर हत्या की आशंका; इलाके में हडकंप

BETTIAH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबार की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी म

BIHAR CRIME : झाड़ी में मिली युवती की लाश, गला दबा कर हत्या की आशंका; इलाके में हडकंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BETTIAH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबार की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बेतिया से निकल कर समाने आ रहा है। जहां मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं, इस घटना को लेकर पुलिस ने आशंका जताई है कि गला दबा कर युवती की हत्या की गई है और फिर उसकी डेड बॉडी को झाड़ी में फेंक दिया गया है। युवती ने सलवार, समीज व नाक में एक नथ पहनी है। पश्चिम चंपारण के बेतिया में हुई वारदात ने सबको हैरान कर दिया है। यहां मझौलिया के तिरूवाह क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत के गढ़वा घाट के निकट 24 वर्षीय युवती का झाड़ी में फेंके गये शव को मझौलिया पुलिस ने बरामद किया है। 


इसके साथ ही घटना की सूचना पर एसएचओ अखिलेश मिश्र,एसडीपीओ विवेक कुमार पहुंचे। एसपी को सूचना मिलने पर रात 10 बजे एसपी शौर्य सुमन भी घटना स्थल पर पहुंचे। हर एंगल से प्रशासन ने फोटोग्राफी की और फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा है। 


इसको लेकर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव की शिनाख्त नही हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिये शव को रखा जाएगा। बताते चलें कि गढ़वा गांव के एक ग्रामीण की खस्सी सरेह से घास चरकर वापस नही आई थी। खस्सी की खोज में वह सरेह में निकला था तभी उसकी नजर झाड़ी में फेंकी गई लाश पर पड़ी। भागते हुए गांव आकर उसने घटना की खबर मुखिया पति अलीअसगर को दी। एसएचओ को खबर कर ग्रामीण वहां पहुंचे। शव को मुज से ढका गया था। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक युवती की गर्दन दबाकर हत्या कर शव को मुजवानी में फेंका गया है। शव की शिनाख्त में पुलिस जुटी है।