Purnea News: शुरू होते ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, लाभुकों से वसूले जा रहे इतने रुपए BIHAR NEWS : विधानसभा चुनाव से पहले हर किसी को खुश करने में जुटी बिहार सरकार, युवाओं के लिए इन जगहों पर हो रही सरकारी बहाली छपरा में बढ़ा सियार का आतंक, एक साथ 10 सियारों ने बुजुर्ग पर हमला कर अंगूठा काटा Gym Workout: मसल्स बनाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाना नहीं, सही एक्सरसाइज और वर्कआउट प्लान है जरूरी; जानिए... BIHAR ELECTION : बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष इस विधानसभा सीट से लडेंगे चुनाव, सीट बंटवारें से पहले ही कर दिया एलान Purnea Crime News: पूर्णिया में सब्जी मंडी अध्यक्ष नियुक्ति पर विरोध से बढ़ा तनाव, बैठक से पहले गोलीबारी से हड़कंप Purnea Crime News: पूर्णिया में सब्जी मंडी अध्यक्ष नियुक्ति पर विरोध से बढ़ा तनाव, बैठक से पहले गोलीबारी से हड़कंप फुहा फुटबॉल टूर्नामेंट 2025: दक्षिण इकौना ने शाहाबाद हीरोज आरा को 3-0 से हराकर जीता खिताब SSC CGL का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड Satyanarayan Katha : आस्था के नाम पर यह कैसा आदेश ? पूजा में शामिल होने के लिए जारी हुआ सरकारी आदेश, जानिए क्या है वजह
1st Bihar Published by: Updated Tue, 01 Mar 2022 03:10:20 PM IST
- फ़ोटो
ARARIA : खबर अररिया से आ रही है, जहां एक मामा ने अपने ही भांजे को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में घायल किशोर को परिजन अस्पताल लेकर भागे। स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे पूर्णिया रेफर कर दिया है। फिलहाल गोली किशोर के शरीर से नहीं निकल सकी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
गोली लगने से घायल लड़के की पहचान फारबिसगंज के रमई गांव निवासी अमित झा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बच्चा क्रिकेट खेल रहा था इसी दौरान मामा धीरज झा कहीं से आया और अपने 12 वर्षीय भांजे अमित झा पर गोली चला दी।
गोली अमित के कंधे में जा लगी। आनन-फानन में परिजन उसे फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसे पूर्णिया रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बच्चे के मामा ने जान बूझकर उसे गोली मारी है। हालांकि बच्चे के परिजनों ने बताया कि पिस्टल चेक करने के दौरान गलती से गोली चल गई जो अमित को जा लगी।
इधर, मौके पर पहुंचे फारबिसगंज SDPO रामपुकार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी मामा हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था।