Hindi News / news / Bihar Corona Update : बिहार में आज मिले 2362 नए कोरोना मरीज,...

Bihar Corona Update : बिहार में आज मिले 2362 नए कोरोना मरीज, पटना में 284 नए मामले

1st Bihar Published by: Updated Jan 25, 2022, 8:49:16 PM

 Bihar Corona Update : बिहार में आज मिले 2362 नए कोरोना मरीज, पटना में 284 नए मामले

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में कल की तुलना में आज फिर कोरोना के मामले बढ़े हैं। पिछले चौबीस घंटे की यदि बात की जाए तो बिहार मेंं कोरोना से संक्रमित नए मरीजों की संख्या एक बार फिर से बढ़ी है। मंगलवार यानी आज 2362 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं वही पटना में 284 नए केसेज मिले हैं।


कल की तुलना आज एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़े हैं। कल यानी सोमवार को जहां बिहार में कुल 1821 मामले थे वही आज 2362 मामले मिले हैं। कल की तुलना आज बिहार में 541 केसेज बढ़े हैं।


वही पटना में सोमवार को 224 मामले थे जो आज बढ़कर 284 हो गये हैं। सोमवार की तुलना 60 केसेज आज पटना में ज्यादा मिले हैं। बिहार में कोरोना के कुल एक्टिव केसेज भी घटकर आज 14771 हो गयी है जबकि सोमवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 14833 थी। हालांकि बिहार में एक्टिव मामलों में कमी आई है।