Hindi News / news / Bihar Corona Update : बिहार में आज मिले 2120 नए कोरोना मरीज, पटना...

Bihar Corona Update : बिहार में आज मिले 2120 नए कोरोना मरीज, पटना में 336 नए मामले

1st Bihar Published by: Updated Jan 26, 2022, 10:09:47 PM

Bihar Corona Update : बिहार में आज मिले 2120 नए कोरोना मरीज, पटना में 336 नए मामले

- फ़ोटो

 PATNA: बिहार में 24 घंटे में 2120 नए मामले आए हैं। अब एक्टिव मामलों की संख्या 12596 हो गई है। 24 घंटे में बिहार में 145290 लोगों की जांच में 2120 नए मामले सामने आए है। जबकि पटना में 4999 लोगों की कोरोना जांच की गयी जिसमें 336 नए केसेज पटना में सामने आए हैं। 


मंगलवार यानी कल बिहार में कुल 2362 कोरोना के नए मामले थे जो आज 2120 हो गये हैं। जबकि पटना में कल 284 नए केसेज मिले थे आज 336 मामले पटना में सामने आए हैं। वही कल बिहार में कोरोना के कुल एक्टिव केसेज 14771 था जो आज 12596 हो गयी है। 


आज 26 जनवरी को पटना AIIMS के कोरोना वार्ड में भर्ती 4 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक 30 साल का युवक भी शामिल है। जो  गया जिले का रहने वाला था। 30 साल का शैलेश कोरोना पॉजिटिव था और 25 जनवरी को एम्स में भर्ती हुआ था। इलाज के दौरान 24 घंटे में ही उसकी मौत हो गई है। पटना एम्स में हनुमान नगर निवासी 66 वर्षीय देव चंद्र चौधरी और पटना सिटी की रहने वाली 75 वर्षीय राम दुलारी की भी कोरोना से मौत हो गयी है। वहीं सीतामढ़ी निवासी 78 वर्षीय प्रदुमन सिंह की भी मौत आज पटना एम्स में हो गयी है।