Hindi News / news / Bihar Corona Update : बिहार में आज मिले 1034 नए कोरोना मरीज, पटना...

Bihar Corona Update : बिहार में आज मिले 1034 नए कोरोना मरीज, पटना में 134 नए मामले

1st Bihar Published by: Updated Jan 27, 2022, 6:42:42 PM

Bihar Corona Update : बिहार में आज मिले 1034 नए कोरोना मरीज, पटना में 134 नए मामले

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में 24 घंटे में कोरोना के 1034 नए मामले सामने आए हैं। वही पटना में 134 नए केसेज सामने आए हैं। वही एक्टिव मामलों की संख्या 10321 हो गयी है।   


24 घंटे में बिहार में 82108 लोगों की जांच हुई जिसमें 1034 नए मामले सामने आए है। वही पटना में नए मरीजों की संख्या 134 है। बता दें कि कल बुधवार को बिहार में 2120 नए मामले सामने आए थी। बुधवार को एक्टिव केसेज 12596 थी। कल पटना में 336 नए केसेज सामने आए थे।


 बता दें कि बुधवार की तुलना आज कोरोना के नए मामलों की संख्या में कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अररिया में 24 नए मामले सामने आए हैं वही अरवल में 8, औरंगाबाद में 7, बांका में 22, बेगूसराय में 11, भागलपुर में 25, भोजपुर में 72, बक्सर में 13, दरभंगा में 26, पूर्वी चंपारण में 27, गया में 32, गोपालगंज में 40, जमुई में 17 नए मामले सामने आए हैं।