1st Bihar Published by: Updated Jun 02, 2020, 1:53:16 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 104 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 4049 हो गई है. बिहार के पटना, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस ताजा आंकड़े के मुताबिक 104 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 4049 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पटना जिले से 6, भागलपुर से 7, खगड़िया से 3, पूर्णिया से 19, गया से 3, सुपौल से 2, बक्सर से एक, सारण से 2, बेगूसराय से एक, गोपालगंज से 2, मुंगेर से एक, शिवहर से एक, अररिया से 12, किशनगंज से 4, मधेपुरा से 8, शेखपुरा से 6, लखीसराय से 18, समस्तीपुर से 6, जमुई से एक और बेगूसराय जिले से एक मामला सामने आया है.
बिहार में अब तक 23 की मौत
बिहार में अब तक कुल 1741 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि प्रदेश में अब तक 23 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. बिहार में पटना, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में अभी भी कुल 2 हजार से ज्यादा केस एक्टिव हैं.



