Hindi News / news / बिहार में फिर मिले कोरोना के नए 150 मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा...

बिहार में फिर मिले कोरोना के नए 150 मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 3509

1st Bihar Published by: Updated May 30, 2020, 1:37:34 PM

बिहार में फिर मिले कोरोना के नए 150 मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 3509

- फ़ोटो

PATNA:  इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. बिहार में एक बार फिर कोरोना के   150 नए मरीज मिले है. इसके साथ ही सूबे में आंकड़ा 3509 पहुंच गया. 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रोहतास के सासाराम में 3 मरीज मिले हैं.  कैमूर में 3 मरीज संक्रमित हुए हैं. भागलपुर 2 मरीज मिले है. वैशाली जिले के हाजीपुर में एक मरीज मिला है. सारण में 1, भोजपुर में 14 मरीज मिले हैं. शेखपुरा में 16, गया में 5 मरीज मिले हैं. 

राजधानी पटना में तीन नए मरीज मिले हैं. एक मरीज धनरूआ का है. सीवान एक बार फिर 6 कोरोना संक्रमित मिले है. बेगूसराय में 19 संक्रमित मरीज मिले हैं. जहानाबाद में 6, नालंदा में 2, अररिया में 8,मधेपुरा में 7, सहरसा में 1,शिवहर में 2, दरभंगा में 17 कोरोना के मरीज मिले है.