ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

बिहार: चलती बाइक की डिक्की में विस्फोट से हड़कंप, मौके पर मची अफरा तफरी

BETTIAH: बड़ी खबर बेतिया के साठी से आ रही है, जहां चलती बाइक की डिक्की में विस्फोट के बाद अफरा तफरी मच गई है। विस्फोट के बाद बाइक सवार शख्स मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिल

बिहार: चलती बाइक की डिक्की में विस्फोट से हड़कंप, मौके पर मची अफरा तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बड़ी खबर बेतिया के साठी से आ रही है, जहां चलती बाइक की डिक्की में विस्फोट के बाद अफरा तफरी मच गई है। विस्फोट के बाद बाइक सवार शख्स मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना साठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के पास की है।


बताया जा रहा है कि सोमवार को वृंदावन गांव के पास मुख्य सड़क पर बाइक की डिक्की में अचानक विस्फोटक हो गया। विस्फोटक लेकर जा रहे बाइक में अचानक विस्फोट के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। लोगों को देखकर बाइक सवार युवक वहां से भाग निकला।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। जिस बाइक की डिक्की में विस्फोट हुआ है उसका नंबर BR-22-AG-9766 है। युवक की पहचान चनपटिया थाना के नुनियवा टोला निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि डिक्की में बम था या कोई अन्य पदार्थ था।