1st Bihar Published by: Updated Mar 14, 2022, 3:30:10 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। बेखौफ अपराधियों के लिए किसी की भी हत्या कर देना आम बात हो गई है। ताजा मामला मोतिहारी की है, जहां बदमाशों ने एक वकील की चाकू गोदकर हत्या कर दी और शव को फेंक कर आराम से चलते बने।
घटना पिपराकोठी थाना क्षेत्र में मोहनापुर के पास की है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वकील की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक वकील की पहचान चकिया प्रखंड क्षेत्र के माधवपुर कोइरगांवा निवासी मनोज कुमार हिमांशु के रूप में हुई है, जो जिला विधिज्ञ संघ के सदस्य भी थे। सोमवार की सुबह वकील का शव पिपराकोठी इलाके से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि एमएच के पास ग्रामीणों ने खेत में पड़ा शव देखा।
शव मिलने की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना का जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना को लेकर जिला विधिज्ञ संघ में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों को खंगालने में जुट गई है।