ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : CA की छात्रा ने मोबाइल पर बात करते हुए कर ली खुदकुशी, कान में लगा हुआ था ब्लूटूथ

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक छात्रा का शव उसके कमरे से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखा टोली मुहल्ले की है। यहां सीए की तैयारी कर रही एक

बिहार : CA की छात्रा ने मोबाइल पर बात करते हुए कर ली खुदकुशी, कान में लगा हुआ था ब्लूटूथ
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक छात्रा का शव उसके कमरे से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखा टोली मुहल्ले की है। यहां सीए की तैयारी कर रही एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा का शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतका की पहचान 23 वर्षीय अंजलि जायसवाल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात अंजलि घर वालों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी। गुरुवार की सुबह देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। जिसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देख सभी लोग दंग रह गए।


छात्रा का शव पंखे से लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने छात्रा के शव को नीचे उतारा। घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। छात्रा के कान में ब्लूटूथ लगा हुआ था। कमरे से पुलिस ने दो मोबाइल को बरामद किया है हालांकि परिजनों के मुताबिक अंजलि के पास एक ही मोबाइल था, दूसरे मोबाइल के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।


मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस अंजलि के कोचिंग जाकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस छात्रा के मोबाइल का कॉ डिटेल खंगालने में जुटी है। इधर, घटना के बाद से छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।