ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार: ब्रेक बाइंडिंग के कारण जनशताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, इस स्टेशन पर हुई घटना

JAMAUI : बिहार में जमुई इलाके में गुरूवार सुबह जनशताब्दी एक्सप्रेस में आग लग गई। आग लगने से जान-माल की कोई हानि के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि जनशताब्दी एक

बिहार: ब्रेक बाइंडिंग के कारण जनशताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, इस स्टेशन पर हुई घटना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMAUI : बिहार में जमुई इलाके में गुरूवार सुबह जनशताब्दी एक्सप्रेस में आग लग गई। आग लगने से जान-माल की कोई हानि के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि जनशताब्दी एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग के कारण ये आग लगी थी। आग लगने की सूचना मिलने से यात्रियों में अफरा- तफरी मच गई। 


दरअसल, जनशताब्दी एक्सप्रेस हावड़ा जा रही थी, जिस दौरान उसकी एसी बोगी में आग लग गई। ट्रेन में भालुई और कुंदर के बीच स्लीपर बोगी के चक्के में आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। 'ब्रेक बाइंडिंग’ एक तकनीकी समस्या है जिसमें ब्रेक जाम हो जाता है, जिससे घर्षण, आग और धुआं पैदा होता है। 


बताया जा रहा है कि, यह घटना 399/24 पोल संख्या के पास घटी है। हालांकि, इसके बाद तकनीकी टीम को बुलाया गया और ट्रेन को रवाना किया गया। जनशताब्दी एक्सप्रेस हावड़ा जा रही थी। जिस दौरान उसकी स्लीपर बोगी नंबर 226404/23 D16 के चक्के में आग लग गई। इस मामले की जानकारी देते हुए जमुई स्टेशन मास्टर नीतीश कुमार ने बताया कि 'ब्रेक बाइंडिंग’ एक तकनीकी समस्या है।


आपको बता दें कि, ब्रेक बाइंडिंग में ब्रेक जाम हो जाता है, जिससे घर्षण, आग और धुआं पैदा होता है। हाल ही के दिनों में इस प्रकार की कई घटनाएं देखने को मिली हैं, जहां ब्रेक बाइंडिंग के कारण ट्रेन में आग लगी हो या अचानक धुआं उठना शुरू हो गया हो। बीते 2 फरवरी को मुंबई में आग के कारण एक और बड़ा हादसा होते-होते रह गया। ट्रेन में लगी आग को फैलने से पहले काबू पा लिया गया था जिससे कोई  यात्री हताहत नहीं हुआ था। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DHEERAJ

FirstBihar संवाददाता