ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार : ब्लॉक के प्रमुख और उपप्रमुख पर लाठी - डंडे से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में हुए एडमिट

GAYA : बिहार में बदमाशों का एक बार फिर से खौफनाक चेहरा उजागर हुआ है। इस बार बदमाशों ने गया में ब्लॉक प्रमुख और उप प्रमुख पर जानलेवा हमला बोला है। इन दोनों को बदमाशों ने बीच रास्ते

बिहार : ब्लॉक के प्रमुख और उपप्रमुख पर लाठी - डंडे से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में हुए एडमिट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार में बदमाशों का एक बार फिर से खौफनाक चेहरा उजागर हुआ है। इस बार बदमाशों ने गया में ब्लॉक प्रमुख और उप प्रमुख पर जानलेवा हमला बोला है। इन दोनों को बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरकर बुरी तरह से घायल कर दिया है। यह घटना गृह प्रवेश का निमंत्रण कार्ड बांटने के दौरान हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यह घटना जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र की है। 


मिली जानकारी के अनुसार,मोहनपुर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख दीपक कुमार और उप प्रमुख मुन्ना प्रसाद दोनों साथ में थे। प्रखंड प्रमुख ने नया घर बनाया था और उसमें गृहप्रवेश करना था। इसी को लेकर दोनों गृह प्रवेश का आमंत्रण कार्ड बांटने निकले थे। इसी क्रम में मोहनपुर थाना अंतर्गत केवला के जंगल के पास हमलावरों ने घेर लिया और उसके बाद राॅड लाठी से हमला कर दिया। जिसके बाद ये दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 


बताया जा रहा है कि, पुरानी रंजिश में इस तरह की घटना हुई है। कुछ लोगों का यह भी कहना है, कि वे केवला पंचायत में योजनाओं की जांच के लिए आए थे. इसी रंजिश में उन पर हमला हुआ है। इसके बाद प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख को मोहनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल, इस घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। 


इधर, इस घटना को लेकर मोहनपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि मोहनपुर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख दीपक कुमार और उप प्रमुख मुन्ना प्रसाद पर हमला हुआ है। दोनों घायल हुए हैं, जिनका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। इस तरह का हमला करने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी