ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग...

बिहार : बिजली विभाग के ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या, नहर के पास मिला शव

SASARAM : खबर रोहतास से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने बिजली विभाग के ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक ठेकेदार का शव सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी नहर के पास से

बिहार : बिजली विभाग के ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या, नहर के पास मिला शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : खबर रोहतास से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने बिजली विभाग के ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक ठेकेदार का शव सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी नहर के पास से बरामद किया गया है। मृतक ठेकेदार बीते शुक्रवार से घर से लापता थे और आज उनका शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के राजपूत कॉलोनी के निवासी 55 वर्षीय वीरेंद्र सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सिंह बीते शुक्रवार को अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे, देर शाम तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की और शनिवार को वीरेंद्र सिंह का शव बेलाढ़ी नहर के पास से बरामद हुआ।


मृतक वीरेंद्र सिंह की बाइकल को नगर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस इलाके से बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों की मानें तो सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता