ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसाबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसा

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दूध कारोबारी की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

JAMUI: बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती ह

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दूध कारोबारी की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दूध व्यापारी की मौत हो गयी है। जिसके बाद कारोबारी के परिजनों में कोहराम मच गया है। 


जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के जुगड़ी धर्म कांटा के पास तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने एक दूध व्यापारी को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। 


मृत कारोबारी की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के केशो फरक्का गांव निवासी मोहन राय के 30 वर्षीय बेटे गुलशन कुमार के रूप में की गई है। गुलशन रोजाना की तरह पास के ही गांव से दूध पहुंचाकर बाइक से लौट रहा था, तभी जुगड़ी गांव में स्थित धर्म कांटा के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी बाइक सड़क पर गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता