ब्रेकिंग
‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर फैसला कल, कोर्ट ने मांगा फैजल खान का क्रिमिनल रिकॉर्डपटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसी‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर फैसला कल, कोर्ट ने मांगा फैजल खान का क्रिमिनल रिकॉर्डपटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसी

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत, बहन की विदाई कराने जा रहे थे उसके ससुराल

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां ओवर टेक करने के दौरान एनएच पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रू

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत, बहन की विदाई कराने जा रहे थे उसके ससुराल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां ओवर टेक करने के दौरान एनएच पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के मालती गांव के पास एनएच 28 की है।


बताया जा रहा है कि बलिया थाना क्षेत्र के बलिया ऊपर टोला निवासी चंद्रदेव रजक का बेटा सूरज कुमार अपनी बहन की विदाई कराने के लिए एनएच के रास्ते बछवारा थाना क्षेत्र के रानी गांव ममेरे भाई और एक दोस्त के साथ जा रहा था। इसी दौरान एनएच 28 पर एक गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार सामने से आ रही एक दूसरे ट्रक से टकरा गई।


इस हादसे में सूरज और आलोक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि राजा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।   मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और घायल हुए युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों मृतक आपस में ममेरा फुफेरा भाई थे।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता