ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: बाजार से घर लौट रहे शख्स की पीट-पीटकर हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका

BETTIAH: बिहार में लूट और हत्या की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दिन राज्य के किसी न किसी जिले से हत्या और लूट की खबरें आती रहती हैं। ताजा घटना बेतिया की है, जहां जमीनी

बिहार: बाजार से घर लौट रहे शख्स की पीट-पीटकर हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में लूट और हत्या की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दिन राज्य के किसी न किसी जिले से हत्या और लूट की खबरें आती रहती हैं। ताजा घटना बेतिया की है, जहां जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना का जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के दुधा मठिया की है।


बताया जा रहा है की बुधवार की देर शाम दुधा मठिया निवासी दिनेश्वर यादव बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


उधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही वारदात में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिए जाने के भरोसा दिलाया है। हत्या की इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, दो थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है।