ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : भाभी से अवैध संबंध का पत्नी कर रही थी विरोध, पंजाब से आये शख़्स ने बीवी को ही..

BANKA : अवैध संबंध का अंत बुरा होता है.. खबर बांका जिले से है। जहां एक शख़्स का अपनी भाभी से अवैध संबंध बना रखा था। पति ने विरोध करना शुरू किया तो पति ने बीवी को ही रास्ते से हटा दि

बिहार : भाभी से अवैध संबंध का पत्नी कर रही थी विरोध, पंजाब से आये शख़्स ने बीवी को ही..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA : अवैध संबंध का अंत बुरा होता है.. खबर बांका जिले से है। जहां एक शख़्स का अपनी भाभी से अवैध संबंध बना रखा था। पति ने विरोध करना शुरू किया तो पति ने बीवी को ही रास्ते से हटा दिया।


हत्या की यह वारदात धोरैया थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव की है, जहां शनिवार की देर रात एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और शव को टुकड़ों में काटकर उसे बोरे में बंद कर नदी किनारे गाड़ दिया। रविवार की सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी किनारे गाड़े गए शव को बरामद कर लिया।जानकारी के मुताबिक ताहिरपुर निवासी हेमंत यादव का अवैध संबंध उसकी भाभी के साथ था। जिसको लेकर हेमंत यादव की पत्नी रीना देवी लगातार इसका विरोध कर रही थी। इस बात को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई। शनिवार की शाम भी इसी बात को लेकर गांव में पंचायत हुई थी।


शनिवार की देर रात हेमंत यादव ने अपनी पत्नी रीना देवी की धारजार हथियार से गला काटकर कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने पत्नी के शव को पहले टुकड़ों में काटा और उसके बाद बोरे में बांधकर नदी के किनारे गाड़ दिया। रविवार की सुबह गांव में खून के धब्बे देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 


ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने गांव पहुंची और खून के निशान के आधार पर नदी के किनारे से रीना देवी का शव बरामद कर लिया। वारदात के बाद से आरोपी हेमंत यादव के घर के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपी को तलाश कर रही है।