ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : बैंक से पैसे निकाल कर लौट रहे थे भाई-बहन, बदमाशों ने छीन लिए लाखों रुपए

SUPAUL : खबर सुपौल से आ रही है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला से दो लाख रुपए छीन लिए। पीड़ित महिला बैंक से रुपए निकाल कर अपने भाई के साथ लौट रही थी। घटना पिपरा थाना इलाके के क

बिहार : बैंक से पैसे निकाल कर लौट रहे थे भाई-बहन, बदमाशों ने छीन लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : खबर सुपौल से आ रही है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला से दो लाख रुपए छीन लिए। पीड़ित महिला बैंक से रुपए निकाल कर अपने भाई के साथ लौट रही थी। घटना पिपरा थाना इलाके के कमलपुर पुल के पास की है। घटना के बाद महिला का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि मकरोय निवासी पीड़ित महिला चंद्रिका देवी अपने भाई जोगानंद मंडल के साथ पिपरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से दो लाख रुपए निकाल कर लौट रही थी। बाइक सवार दोनों भाई-बहन बिशनपुर जा रहे थे। इसी दौरान दो की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने रुपयों से भरा थैला छीन लिया। जबतक वे कुछ समझ पाते अपराधी राघोपुर की तरफ फरार हो गए। 


घटना की जानकारी मिलते ही सुपौल डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डीएसपी ने बताया कि पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता