ब्रेकिंग
सीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचासीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचा

बिहार: बदमाशों ने MLA को दी जान से मारने की धमकी, पोस्टर लगाकर लिखा..सुधर जाओ

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां अपराधियों ने गुरुआ विधायक विनय यादव को जान से मारने की धमकी दी है। बदमाशों ने एक मीडिल स्कूल की दीवार पर पोस्टर लगाकर विनय यादव को सुधर जाने की

बिहार: बदमाशों ने MLA को दी जान से मारने की धमकी, पोस्टर लगाकर लिखा..सुधर जाओ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां अपराधियों ने गुरुआ विधायक विनय यादव को जान से मारने की धमकी दी है। बदमाशों ने एक मीडिल स्कूल की दीवार पर पोस्टर लगाकर विनय यादव को सुधर जाने की चेतावनी दी है। पोस्टर पर सिर्फ विनय यादव लिखा हुआ है न कि गुरुआ विधायक विनय यादव। हालांकि पोस्टर विधायक के पेट्रोल पंप के पास स्थित स्कूल की दीवार पर लगाया गया है।


अपराधियों ने पोस्टर में लिखा है कि 'सुधर जा, वरना बेमौत मारा जाएगा।' बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में अपराधियों ने धमकी भरा पोस्टर चिपकाया है। जिस स्कूल की दीवार पर पोस्टर लगाया गया है, उसके बगल में गुरुआ विधायक विनय यादव का शोरूम है और पास में ही एमएलए का पेट्रोल पंप भी है। इलाके में सीसीटीवी कैमरा लगे होने के बावजूद अपराधियों की गतिविधि कैमरे में कैद नहीं हो सकी है।


पोस्टर में सीधे तौर पर गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव नहीं लिखा गया है। अपराधियों ने पोस्टर में लिखा है कि ‘विनय यादव की रिश्तेदारी गुरुआ के नसेर गांव में है। विनय यादव नसेर गांव के एक यादव परिवार को सपोर्ट कर रहा है। थाने में उसके खिलाफ शिकायत जाती है तो पुलिस शिकायत पर न कार्रवाई करती है और न ही शिकायत को आगे बढ़ाती है। इसी बात को लेकर अपराधियों ने विनय यादव को सुधर जाने की धमकी दी है।


बताया जा रहा है कि नसेर गांव में गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव के रिश्तेदार रहते हैं। पूरे मामले पर गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव ने कहा है कि पोस्टर में लिखी बातें उनकी तरफ ही इशारा कर रही हैं। विधायक के मुताबिक यह स्थानीय अपराधियों का काम है। उन्होंने इसमें नक्सलियों का हाथ होने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।