ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : बदमाशों ने सीएसपी संचालक को मारी 6 गोलियां, मौके पर हो गई मौत, आक्रोशित लोगों ने थाने में की तोड़फोड़

SAHARSA : खबर सहरसा से आ रही है जहां अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नवहट्टा थाना क्षेत्र के शाहपुर बलुआ मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि सीएसपी स

बिहार :  बदमाशों ने सीएसपी संचालक को मारी 6 गोलियां, मौके पर हो गई मौत, आक्रोशित लोगों ने थाने में की तोड़फोड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : खबर सहरसा से आ रही है जहां अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नवहट्टा थाना क्षेत्र के शाहपुर बलुआ मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक कहीं जा रहा था।इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। 


मृतक की पहचान रमेश कुमार चौधरी के रूप में की गई है, जो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सीएसपी चलाता था। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने रमेश चौधरी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए हैं।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सीएसपी संचालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


पुलिस की मानें तो अपराधियों ने सीएसपी संचालक को 6 गोलियां मारी हैं। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।


घटना के विरोध में दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।