ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार: 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, चॉकलेट खिलाने के बहाने पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार

GAYA: गया में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चॉकलेट खिलाने के बहाने एक युवक ने पड़ोस की रहने वाली 6 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बच्ची के बेहोश

बिहार: 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, चॉकलेट खिलाने के बहाने पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चॉकलेट खिलाने के बहाने एक युवक ने पड़ोस की रहने वाली 6 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बच्ची के बेहोश होने तक आरोपी युवक उससे हैवानियत करता रहा और जब बच्ची बेहोश हो गई तो वहां से फरार हो गया। घटना कोंच थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची अपने घर के पास गली में स्थित चापाकल पर नहाने के लिए गई थी। बच्ची स्नान कर रही थी तभी पड़ोस का ही रहने वाला युवक वहां पहुंचा और बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ लेकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची दर्द से कराहती रही लेकिन आरोपी को उसपर दया नहीं आई। बच्ची के बेहोश होने के बाद आरोपी उसे छोड़कर वहां से चला गया।


बाद में जब बच्ची को होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन जब आरोपी के घर पहुंचे तो वह चकमा देकर वहां से फरार हो गया। बच्ची को आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ANMCH रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौते पर पहुंची पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।