ब्रेकिंग
बिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षाबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षा

बिहार: BA पार्ट वन की परीक्षा देने जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत; परिजनों में कोहराम

JAMUI: जमुई में भीषण सड़क हादसे में एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। छात्र बीए पार्ट वन की परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तर ट्रक उसे रौंद डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत ह

बिहार: BA पार्ट वन की परीक्षा देने जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत; परिजनों में कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में भीषण सड़क हादसे में एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। छात्र बीए पार्ट वन की परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तर ट्रक उसे रौंद डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना नगर के महिसोरी इलाके के पास की है।


हादसे में छात्र का एक अन्य दोस्त बाल बाल बच गया। मृतक छात्र की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चिनवेरिया गांव निवासी सुनील यादव के 19 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीतीश शुक्रवार को अपने चचेरे भाई चंदन कुमार के साथ बीए पार्ट वन का एग्जाम देने के लिए पिरिंडा जा रहा था, तभी मसौड़ी के पास एक मैजिक से टक्कर हो गए और उसका उसकी बाइक सड़क के बीच पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार की ट्रक ने उसे रौंद डाला।


हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस की टीमें ट्रक चालक की तलाश कर रही हैं। उधर, मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता