ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : अनियंत्रित कैदी वैन ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

GOPALGANJ : बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां एक अनियंत्रित कैदी वैन ने बाइक सवार समेत कई लोगों को रौंद डाला। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं आधा दर्जन लोगों के घायल हो

बिहार : अनियंत्रित कैदी वैन ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां एक अनियंत्रित कैदी वैन ने बाइक सवार समेत कई लोगों को रौंद डाला। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।घटना के बाद अनियंत्रित कैदी वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल और मीरगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के हलीम टोला के पास की है। घटना से गुस्साए मृतक और घायलों के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। 


बताया जा रहा हैै कि शुक्रवार की देर शाम मीरगंज थाना क्षेत्र के हलीम टोला के पास कैदी वैन के चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया। इस दौरान गाड़ी से नियंत्रण खो चुके चालक ने कई लौगों को रौंद डाला। जिससे एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पूरे मामले पर पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।