Hindi News / news / बिहार: आखिरकार पकड़ा गया नदी किनारे घूम रहा 25 फीट लंबा अजगर, लोगों...

बिहार: आखिरकार पकड़ा गया नदी किनारे घूम रहा 25 फीट लंबा अजगर, लोगों ने ली राहत की सांस

1st Bihar Published by: Updated Jan 18, 2022, 6:43:42 PM

बिहार: आखिरकार पकड़ा गया नदी किनारे घूम रहा 25 फीट लंबा अजगर, लोगों ने ली राहत की सांस

- फ़ोटो

KHAGARIA: बिहार में नदी किनारे घूम रहा 25 फीट लंबा अजगर आखिरकार पकड़ा गया। फर्स्ट बिहार ने कल ही ये खबर दी थी कि गंगा नदी के किनारे 25 फीट लंबा अजगर घूम रहा है औऱ इससे आम लोग दहशत में है। प्रशासन को खबर किये जाने के बावजूद उसे पकड़ा नहीं जा रहा है। आज उसे पकड़ कर ले जाया गया।


दरअसल खगड़िया जिले के परबत्ता इलाके में गंगा नदी के अगुवानी घाट पर अजगर घूम रहा था। कल फर्स्ट बिहार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सोमवार को वन विभाग की टीम वहां पहुंची। वन विभाग की टीम ने विशालकाय अजगर को पकड़ा और अपने साथ ले गये। उनका कहना था कि अजगर को सुनसान जंगल में छोड़ दिया जायेगा. ताकि वह प्राकृतिक रूप से जीवित रह सके।


वैसे वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि अजगर उतना विशालकाय नहीं था जितना स्थानीय लोग बता रहे थे। स्थानीय लोग उसे 25 फीट लंबा अजगर बता रहे थे. लेकिन वन विभाग के मुताबिक उसकी लंबाई 13 से 15 फीट के बीच थी। वह अगुवानी घाट के पास झाड़ी में छिपा था। वहां से निकाल कर उसे ले जाया गया है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।