ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक बिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक

बिहार: आज भी बारिश-ओला और ठनका गिरने की आशंका, मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई किसानों की चिंता

PATNA: बिहार में फरवरी महीने के आखिर और मार्च महीने की शुरुआत में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे. लेकिन 15 मार्च के बाद से मौसम ने तेजी के साथ करवट बदली और फिर से मौसम सुहाना हो गया है. कई जि

बिहार: आज भी बारिश-ओला और ठनका गिरने की आशंका, मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई किसानों की चिंता
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार में फरवरी महीने के आखिर और मार्च महीने की शुरुआत में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे. लेकिन 15 मार्च के बाद से मौसम ने तेजी के साथ करवट बदली और फिर से मौसम सुहाना हो गया है. कई जिलों में ओले भी पड़े. मौसम विभाग का कहना है कि यह मौसम अभी कुछ दिन बना रहेगा. 


एक तरफ जहां बारिश ने गर्मी से राहत दी है, वहीं फसलों को काफी नुकसान हुआ है. आज भी बिहार के 24 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. इनमें जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बांका, कटिहार, पूर्णिया समेत अन्य जिले शामिल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सोमवार की रात से लेकर मंगलवार तक बिहार में और गहराएगा. इस दौरान बारिश, बिजली गिरने और ओला गिरने के आसार बने हुए हैं. बेमौसम बारिश होने से सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को हुआ है.


बताते चले बिहार में पटना समेत हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, आरा और गया समेत विभिन्न जिलों में सोमवार को जोरदार बारिश हुई. बिहार के लगभग एक दर्जन जिलों में रबी, दलहन समेत आम व लीची की फसलों को नुकसान हुआ है. कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बेगूसराय, समस्तीपुर, सीतामढ़ी शिवहर, पूर्वी चंपारण व मुजफ्फरपुर में फसलों की क्षति की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है. गया में 440 हेक्टेयर में लगी रबी फसल की क्षति की आशंका है. इधर, कृषि विभाग ने सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजकर क्षति की रिपोर्ट मांगी है.

टैग्स