ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी और उसका दोस्त, ग्रामीणों ने पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा

BETTIAH : बेतिया में एक प्रेमी को रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलना काफी महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने प्रेमी और उसके दोस्त की पोल से बांध कर जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नह

बिहार : आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी और उसका दोस्त, ग्रामीणों ने पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH : बेतिया में एक प्रेमी को रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलना काफी महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने प्रेमी और उसके दोस्त की पोल से बांध कर जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं लड़की के परिजनों और गांव के अन्य लोगों ने दोनों के चेहरे पर चूना पोत दिया और सिर मुंडवा कर जूते की माला पहनाकर उनको बेरहमी से पीटा। इसी बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल पूरा मामला नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र स्थित गुदियानी गांव का है। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार की देर रात एक युवक अपने दोस्त के साथ अपनी प्रेमिका को मोबाइल देने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। दोनों युवक ग्रामीणों से हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे लेकिन ग्रामीण उनकी पिटाई करते रहे।


वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे ग्रामीण कानून को हाथ में लेकर दोनों युवकों की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। दोनों युवकों को पोल से बांधा गया है और उनका सिर मुंडवा दिया गया है। इधर, पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।