ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार: अश्लील हरकत करते पकड़ा गया 70 साल का बुजुर्ग, अमरूद खिलाने के बहाने मासूम के साथ कर रहा था गंदा काम

MUZAFFARPUR: शर्मसार कर देने वाली घटना मुजफ्फरपुर से सामने आई है, जहां 70 साल के बुजुर्ग शख्स ने एक मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की है। आरोपी जब बच्ची के साथ गलत कर

बिहार: अश्लील हरकत करते पकड़ा गया 70 साल का बुजुर्ग, अमरूद खिलाने के बहाने मासूम के साथ कर रहा था गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: शर्मसार कर देने वाली घटना मुजफ्फरपुर से सामने आई है, जहां 70 साल के बुजुर्ग शख्स ने एक मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की है। आरोपी जब बच्ची के साथ गलत करने की कोशिश कर रहा था तभी बच्ची की बड़ी बहन ने देख लिया और परिजनों को जाकर घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना हथौड़ी थाना क्षेत्र का है। 


बताया जा रहा है कि सात साल की पीड़ित बच्ची अपने घर के पास दोस्तों के साथ खेल रही थी। इसी बीच गांव का 70 वर्षीय बिंदेश्वर सहनी वहां पहुंचा और बच्ची को अमरूद खिलाने के बहाने फुसला कर अपने साथ ले गया। अमरूद खिलाने के दौरान अधेड़ बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसी बीच बच्ची की बड़ी बहन वहां पहुंच गई। जिसके बाद अधेड़ घबड़ा गया और मौके से फरार हो गया। 


घर पहुंचकर बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने हथौड़ी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी बिंदेश्वर सहनी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्ची का सदर अस्पताल में मेडिकल जंच करवाया गया। पुलिस ने आरोपी अधेड़ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता