Hindi News / news / बिहार : 17 साल की लड़की को 15 साल के लड़के से हुआ...

बिहार : 17 साल की लड़की को 15 साल के लड़के से हुआ प्यार, दोनों भागे और पकड़े गए

1st Bihar Published by: Updated Jan 26, 2022, 1:05:45 PM

बिहार : 17 साल की लड़की को 15 साल के लड़के से हुआ प्यार, दोनों भागे और पकड़े गए

- फ़ोटो

GAYA : खबर आ रही है जहां बिहार के दो नाबालिग लड़का लड़की को रेलवे सुरक्षा बाल की टीम ने अलीगढ़ जंक्शन पर घर से भागकर दिल्ली जाते समय पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार दोनों बिहार के गया दोनों बिहार के गया जिले के शेखपुर इलाके के रहने वाले हैं. 


बता दें कि यहाँ मामला बिहार के दो नाबालिग का है. उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे दोनों एक दुसरे को प्यार करते है और शादी करना चाहते है. लेकिन परिवार शादी करने की अनुमति नही दे रहे हैं. इसलिए दोनों घर को छोड़ दिया है और दिल्ली जाकर शादी करना चाहते है. 


जहां लड़की की 17 साल और लड़का 15 साल का है. दोनों के नाबालिग होने की वजह से आरपीएफ ने पकड़कर चाइल्ड लाइन की टीम के सुपुर्द कर दिया. चाइल्ड लाइन ने उनके परिवार वालों से संपर्क किया है. RPF इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने बताया कि सोमवार की रात को एएसआई ओंकार सिंह और कांस्टेबल प्रिया गश्ती पर थी. उसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर एक बालक और बालिका बैठी मिली. दोनों पर संदिग्धता जाहिर हुई तो उनसे पूछताछ की गई. पूछताछ में सामने आया कि वह बिहार के गया जिले के शेखपुर इलाके के रहने वाले हैं.