ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

बिहार: 15 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था बिजली विभाग का सहायक, निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते हुए बिजली विभाग के सहायक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सहायक एक शख्स से 15 हजार रुपए रिश्वत ले

बिहार: 15 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था बिजली विभाग का सहायक, निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते हुए बिजली विभाग के सहायक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सहायक एक शख्स से 15 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था इसी दौरान निगरानी की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी सहायक फतुहा स्थित विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय में सहायक के पद पर तैनात है। निगरानी की इस कार्रवाई के बिजली विभाग के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।


निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि राजधानी पटना के फतुहा स्थित विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय में तैनात सहायक सुबोध कुमार किसी काम को कराने के एवज में एक उपभोक्ता से पैसे की मांग कर रहा था। पीड़ित उपभोक्ता की शिकायत पर निगरानी की टीम ने जांच की तो आरोप को सही पाया। जिसके बाद सोमवार को टीम फतुहां पहुंच और जाल बिछाकर आरोपी सहायक को रुपए लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर पटना चली गई। जहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी की कोर्ट में पेश किया जाएगा। अचानक हुई इस कार्रवाई से फतुहा स्थित विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय के कर्मियों में हड़कंप मच गया है।