ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : ई-सिगरेट तस्करी मामले में रेलवे का बड़ा एक्शन, स्टेशन मैनजेर हुए सस्पेंड

RAUXAUL : पूर्व मध्य रेलवे ने ई-सिगरेट तस्करी मामले में बड़ा एक्शन लिया है। रेलवे ने इस मामले मेंरक्सौल स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा कोचिंग

BIHAR NEWS : ई-सिगरेट तस्करी मामले में रेलवे का बड़ा एक्शन, स्टेशन मैनजेर हुए सस्पेंड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RAUXAUL : पूर्व मध्य रेलवे ने  ई-सिगरेट तस्करी मामले में बड़ा एक्शन लिया है। रेलवे ने इस मामले मेंरक्सौल स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा कोचिंग सुपरिटेंडेंट सह पार्सल इंचार्ज मानिकचंद के बाद स्टेशन प्रबंधक को भी सस्पेंड किया गया है। यह एक्शन वाणिज्य विभाग के तरफ से लिया गया है। अभी इस मामले में कुछ और लोगों पर भी गाज गिरने की संभावना है। 


दरअसल, रक्सौल स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस से करीब तीन करोड़ के चाइनीज ई-सिगरेट जब्त की गई थी। सबसे बड़ी बात यह है कि इसे कॉस्मेटिक समान के नाम पर बुक किया गया था। लेकिन,15 दिसंबर को सीमा शुल्क विभाग की टीम ने रक्सौल रेलवे स्टेशन से चीन निर्मित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की एक बड़ी खेप जब्तकर तस्करों के भारत विरोधी प्रयास को नाकाम कर दिया।


सीमा शुल्क (निवारण) पटना के आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक के निर्देशन में नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी राकने के लिए सघन अभियान चलाया गया। इसी अभियान के तहत सीमा शुल्क विभाग को यह बड़ी सफलता हाथ लगी। जब्त की गई सिगरेट की अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह जब्ती देश भर में एक साथ किए गए सबसे बड़े ई-सिगरेट ऑपरेशन में से एक है। 


इधर, तस्कर बिहार के रास्ते दिल्ली तक नया रूट विकसित करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन कस्टम की चौकसी के कारण उनके मंसूबे सफल नहीं हो पा रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता हाथ लगी है। रक्सौल के एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) और निवारण के अधिकारियों ने रविवार सुबह 8:40 बजे रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के ब्रेकवान यानी पार्सल को चेक किया। इस दौरान ई सिगरेट की इस तस्करी का खुलासा हो पाया।