ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

विधायक अनंत सिंह पर होगी एक और एफआईआर, जेल में 9 सेवादारों से ले रहे थे..

PATNA : आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। अनंत सिंह अपने ऊपर दर्ज पहले से चल रहे मामलों को लेकर फिलहाल बेऊर जेल में बंद है और अब बेऊर जेल मे

विधायक अनंत सिंह पर होगी एक और एफआईआर, जेल में 9 सेवादारों से ले रहे थे..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। अनंत सिंह अपने ऊपर दर्ज पहले से चल रहे मामलों को लेकर फिलहाल बेऊर जेल में बंद है और अब बेऊर जेल में उनकी तरफ से 9 सेवादारों की सेवा लिए जाने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।


दरअसल पटना के बेऊर जेल समेत आज राज्य के सभी जिलों में सुबह सवेरे छापेमारी की गई थी। बेऊर जेल में छापेमारी के दौरान अनंत सिंह की सेवा में 9 सेवादार पाए गए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने वार्डन को निलंबित कर दिया है।


नियमों के मुताबिक विधायक अनंत सिंह जेल में दो सेवादार ही रख सकते थे लेकिन उनकी सेवा में 9 सेवादार लगे हुए थे। इसे नियमों के विरुद्ध पाया गया और इस मामले में वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि बेऊर जेल अधीक्षक को शो कॉज जारी किया गया है। अनंत सिंह पर जेल मैनुअल के उल्लंघन का केस भी दर्ज किया जाएगा। बेऊर थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज होगा। अनंत सिंह के बैग से एक मोबाइल बरामद होने की भी खबर है।