ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

विधानसभा उपचुनाव के लिए पप्पू यादव ने किया उम्मीदवार का ऐलान, कुशेश्वरस्थान से उतारा प्रत्याशी, तारापुर सीट पर कल होगा फैसला

PATNA : बिहार विधानसभा की दो खाली सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सूबे के सियासी गलियारे में जबरदस्त चर्चा है। जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने उपचुनाव की दोनों सीटो

विधानसभा उपचुनाव के लिए पप्पू यादव ने किया उम्मीदवार का ऐलान, कुशेश्वरस्थान से उतारा प्रत्याशी, तारापुर सीट पर कल होगा फैसला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा की दो खाली सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सूबे के सियासी गलियारे में जबरदस्त चर्चा है। जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने उपचुनाव की दोनों सीटों में से एक पर फिलहाल उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पप्प यादव ने कुशेश्वरस्थान सीट के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। जन अधिकार पार्टी ने कुशेश्वरस्थान से योगी चौपाल को अपने उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने इसकी घोषणा की है। तारापुर सीट पर पार्टी कल यानी गुरुवार को फैसला लेगी।  


बताया जाता है कि दोनों विधानसभा पर पप्पू यादव ने अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला ले लिया है। कुशश्वेरस्थान सीट पर उन्होंने योगी चौपाल को उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने कर भी दी है। पप्पू यादव ने कांग्रेस को तारापुर के लिए गुरुवार तक का अल्टीमेटम दे दिया कि वहां से उम्मीदवार हटा लें। जाप तारापुर में अपना उम्मीदवार उतारेगी।


जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जाप के संसदीय दल की बैठक आज आयोजित की गयी थी। जिसमें फैसला लिया गया कि पार्टी उपचुनाव लड़ेगी। पार्टी के संसदीय दल ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार का चयन कर लिया हैं। कांग्रेस से यह आग्रह की जा रही है कि वे तारापुर सीट पर पुनर्विचार करें। जन अधिकार पार्टी को कांग्रेस के फैसले का इंतजार है। कल तक पार्टी इंतजार करेगी। उम्मीद है कि कांग्रेस तारापुर सीट हमें देगी। जाप के संसदीय दल की बैठक के बाद पप्पू यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। तारापुर सीट पर अब कल ही फैसला लिया जाएगा।  



टैग्स