ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे है। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले की है जहां

भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे है। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले की है जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


बताया जाता है कि भूमि विवाद में अपराधियों ने हत्या की इस घटना को अंजाम दिया है। घटना छौड़ाही ओपी क्षेत्र के एकंबा गांव के बहियार की है जहां देर शाम जमीन विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि पहले दो गुटों के बीच झड़प हुई थी उसके बाद गोलीबारी की घटना हुई। 


इसी क्रम में युवक की गोली मारकर हत्या की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता