ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंप

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

DESK: यूपी के सिद्धार्थनगर में आयोजित महोत्सव के अंतिम दिन भोजपुरी के पावर स्टार कहें जानें वाले पवन सिंह के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: यूपी के सिद्धार्थनगर में आयोजित महोत्सव के अंतिम दिन भोजपुरी के पावर स्टार कहें जानें वाले पवन सिंह के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बताया जा रहा है कि, पवन सिंह जब मंच पर गाने पहुंचे तो बाहर खड़े लोग भी अंदर आने लगे और जब पुलिस ने उनको अंदर आने से रोका तो लोगों उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। सोशल मीडिया पर हंगामा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  


दरअसल, पवन सिंह के कार्यक्रम में भीड़ इतनी बढ़ गई थी कि पुलिस ने पास वाले लोगों को भी अंदर जाने से रोक दिया, जिससे हालात और भी बिगड़ गए। कार्यक्रम का पास होने के बावजूद भी पंडाल के अंदर नहीं जाने देने के कारण युवाओं ने हंगामा शुरू कर दिया और बाहर खड़े लोग कुर्सियों को तोड़ने लगे। पुलिस ने रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन गुस्साए लोगों ने हंगामा जारी रखा। 


बताया जा रहा है कि भीड़ ने पुलिस के रोकने के बाद भी हंगामा जारी रखा और इसी बीच भीड़ में से किसी ने पुलिस पर कुर्सी उठाकर फेंक दिया। जिससे एक पुलिसकर्मी को चोट लग गई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए उनपर लाठीचार्ज शुरू कर दी। बता दें कि, भीड़ में से किसी ने पुलिस के द्वारा कि गई कार्रवाई की वीडियो बना लिया। पुलिस के द्वारा की गई लाठीचार्ज की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस एक युवक को लाठी से पीट रही है। साथ ही वहां मौजूद लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। 


इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पंडाल के अंदर की व्यवस्था नियंत्रित थी, पंडाल के पास खड़े लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया था, पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि, हर साल एक पास पर दो लोगों की एंट्री होती थी, लेकिन इस बार एक पास पर एक ही व्यक्ति को अंदर जाने दिया जा रहा था, साथ ही जब पंडाल में भीड़ ज्यादा हो गई तो पुलिस ने पास वालों को भी अंदर जाने से रोक दिया। जिससे नाराज लोगों ने जमकर बवाल काटा।

टैग्स