ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

पटना के बिक्रम में महिला सिपाही के पति ने कथित तौर पर पत्नी की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे पटना एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
6 साल पहले हुई थी शादी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के बिक्रम इलाके से आ रही है, जहां एक महिला सिपाही के पति ने खुद को गोली मार ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिला सिपाही के पति को पटना एम्स ले जाया गया, जहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पंकज कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पूरे मामले की छानबीन शुरू की गयी। 


बताया जाता है कि मृतक राज आर्या डायल 112 में तैनात महिला कॉन्स्टेबल श्रृति कुमारी के पति थे। पत्नी के सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारने की बात सामने आई। पति-पत्नी दो उस वक्त कमरे में थे कि तभी अचानक गोली की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद लोग वहां पहुंचे तो देखा कि राज आर्या खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा हुआ था। 


इस घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राज आर्या को पटना एम्स भेजा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि 6 साल पहले भागलपुर की रहने वाली महिला सिपाही श्रृति कुमारी और राज आर्या की शादी हुई थी। विवाह के बाद श्रृति कुमारी की नौकरी बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर हुई थी। 


पति राज आर्या के साथ वह पटना के बिक्रम में राम पुकार सिंह के मकान में किराए पर रहती थी। शादी के 6 साल बाद भी दोनों निसंतान थे। सोमवार को पति राज आर्या ने पत्नी श्रृति के सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार दी और उसकी मौत हो गई। हालांकि घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की सभी बिंदुओं की जांच में जुटी है। इस घटना पर अभी तक पुलिस के अधिकारियों का कोई बयान नहीं आ पाया है।