ब्रेकिंग
Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦पटना-मुजफ्फरपुर का सफर होगा और आसान, हाजीपुर के रास्ते दौड़ेगी रैपिड रेल; जाने क्या है नया अपडेट?✦संजय झा पर भड़के अनंत सिंह ! कौन कितना बड़ा पहलवान है, हम सब जानते हैं, बड़का-बड़का पद पर हैं तो उहे काहे नहीं जिम्मेदारी ले रहे..?✦दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦पटना-मुजफ्फरपुर का सफर होगा और आसान, हाजीपुर के रास्ते दौड़ेगी रैपिड रेल; जाने क्या है नया अपडेट?✦संजय झा पर भड़के अनंत सिंह ! कौन कितना बड़ा पहलवान है, हम सब जानते हैं, बड़का-बड़का पद पर हैं तो उहे काहे नहीं जिम्मेदारी ले रहे..?✦दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी

गोविंदा के अफेयर के सवाल पर भड़कीं बेटी टीना आहूजा, रिपोर्टर को दिया दो टूक जवाब

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की कथित नजदीकियों को लेकर चल रहे विवाद पर बेटी टीना आहूजा से सवाल किया गया। परिवार से जुड़े सवाल पर टीना नाराज हुईं और बिना जवाब दिए वहां से चली गईं।

महाराष्ट्र न्यूज
परिवार से जुड़े सवाल पर बिना जवाब दिए चली गईं
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUMBAI:बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के बीच कथित नजदीकियों को लेकर चल रहा विवाद अब उनके परिवार तक पहुंच गया है। इसी मुद्दे पर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा से सवाल किया गया तो वह नाराज हो गयी और बिना कुछ बोले आगे बढ़ गईं।


गोविंदा और कोमल रानी की नजदीकियों को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और मीडिया में चर्चा चल रही है। कोमल रानी फिल्म ‘रूपा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की रिलीज से पहले दोनों के कथित रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।


परिवार से जुड़े सवाल पर टीना ने किया रिएक्ट

हाल ही में टीना आहूजा एक इवेंट में पहुंचीं, जहां एक रिपोर्टर ने उनसे परिवार में चल रहे विवाद को लेकर सवाल किया। रिपोर्टर ने कोमल रानी द्वारा उनकी मां सुनीता आहूजा को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणियों का जिक्र करते हुए सवाल पूछना शुरू किया।


सवाल पूरा होने से पहले ही टीना ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि “हम यहां पर इसी के बारे में बात करते हैं... थैंक्यू।” इसके बाद वह वहां से आगे बढ़ गईं। जब उनसे इस मामले पर कुछ और कहने को कहा गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और स्टेज से चली गईं। टीना के चेहरे पर मुस्कान जरूर थी, लेकिन परिवार से जुड़े सवाल पर उनकी नाराजगी भी साफ नजर आई।


ना मां का पक्ष लिया, ना कोमल पर बोलीं

टीना ने इस पूरे विवाद पर न तो अपनी मां सुनीता आहूजा का पक्ष लिया और न ही कोमल रानी के खिलाफ कोई टिप्पणी की। उनके इस रिएक्शन से माना जा रहा है कि वह परिवार से जुड़े इस विवाद को सार्वजनिक रूप से आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं।


क्या है गोविंदा और कोमल रानी का विवाद?

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की करीब 40 साल पुरानी शादीशुदा जिंदगी को लेकर इन दिनों चर्चाएं तेज हैं। गोविंदा का नाम उनकी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है।


लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान गोविंदा और कोमल रानी को कथित तौर पर एक साथ देखे जाने के बाद दोनों की नजदीकियों की चर्चा और तेज हो गई। कोमल के सिंदूर लगाए नजर आने की तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर चर्चाओं को हवा दी।


वहीं, सुनीता आहूजा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कोमल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर, कोमल रानी ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा है कि गोविंदा के साथ उनका रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल है और दोनों की सार्वजनिक मौजूदगी फिल्म ‘रूपा’ के प्रमोशन से जुड़ी है।


इस पूरे विवाद में कश्मीरा शाह, दिव्या खोसला और राखी सावंत जैसी अभिनेत्रियां भी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। हालांकि, गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर सामने आ रही चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

टैग्स