ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह बने दूसरी बार माता-पिता, घर आई नन्ही परी

Bollywood News: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। 19 सितंबर 2026 को दीपिका ने दूसरी बेटी को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैन्स के साथ खुशखबरी साझा की, जिसके बाद उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

Bollywood News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने शनिवार, 19 सितंबर 2026 को दूसरी बेटी को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैन्स के साथ यह खुशखबरी साझा की, जिसके बाद उन्हें बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।



दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके घर एक और नन्ही बेटी का जन्म हुआ है। पोस्ट में नवजात बच्ची के पैरों के निशान शेयर किए गए हैं। कपल ने पोस्ट के साथ नजर इमोजी भी बनाई है।



दूसरी बेटी के जन्म के साथ उनकी पहली बेटी दुआ अब बड़ी बहन बन गई हैं। दीपिका और रणवीर के दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर सामने आते ही फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। श्रेया घोषाल, मल्लिका दुआ, कृति खरबंदा, कृति सेनन, हुमा कुरैशी और सोनम कपूर समेत कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दी।



खास बात यह है कि दीपिका और रणवीर बेटी के जन्म से एक दिन पहले सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर में कपल को साथ देखकर फैन्स ने दीपिका की डिलीवरी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे। अगले ही दिन दूसरी बेटी के जन्म की खबर सामने आ गई।



दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया पर दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। कपल ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटी दुआ पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आई थीं। तस्वीर में दीपिका और रणवीर के हाथ दुआ के हाथों को थामे हुए थे। इस पोस्ट के साथ कपल ने फैन्स और शुभचिंतकों का आभार जताया था। अब दूसरी बेटी के जन्म के साथ दीपिका और रणवीर का परिवार चार सदस्यों का हो गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता