ब्रेकिंग
मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर हमला, बेकाबू भीड़ ने तोड़ा फॉर्च्यूनर का शीशा

Kajal Raghwani: बिहार शरीफ में शोरूम उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को देखने के लिए जुटी भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान उनकी फॉर्च्यूनर कार पर कथित तौर पर हाथ और ईंट से हमला किया गया, जिससे कार का शीशा टूट गया।

Bihar News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Kajal Raghwani: बिहार शरीफ में एक शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। 



जानकारी के मुताबिक, काजल राघवानी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे थे। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और उनकी कार को घेर लिया। बताया जा रहा है कि भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने काजल राघवानी की फॉर्च्यूनर कार पर हाथ और ईंट से हमला किया। 



इस दौरान कार का शीशा टूट गया। घटना के वक्त मौके पर पुलिस बल भी मौजूद था, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने में परेशानी हुई। स्थिति बिगड़ती देख शोरूम संचालक ने काजल राघवानी को सुरक्षित तरीके से वहां से निकालने की व्यवस्था की। 



इसके बाद उनके बाहर निकलते ही ड्राइवर ने कार को तेज रफ्तार से मौके से बाहर निकाल लिया। घटना के दौरान काजल राघवानी को देखने के लिए जुटी भीड़ के कारण कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता