ब्रेकिंग
‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका पर FIR, अश्लील गाने में महात्मा गांधी का नाम लेने का आरोप

RANCHI: बिहार की भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका पर रांची में केस दर्ज किया गया है. अंतरा पर आरोप है कि उसने भोजपुरी के अश्लील गाने में महात्मा गांधी का नाम लेकर उनकी छवि को

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: बिहार की भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका पर रांची में केस दर्ज किया गया है. अंतरा पर आरोप है कि उसने भोजपुरी के अश्लील गाने में महात्मा गांधी का नाम लेकर उनकी छवि को खराब किया है. रांची में एक कार्यक्रम के दौरान प्रियंका ने गांधी जी का नाम लिया था. 

ये भी पढ़ें: कोरोना से डरता रहा बॉलीवुड, भोजपुरी सिंगरों ने कर ली इस खतरनाक वायरस से करोड़ों की कमाई

राजधानी रांची में अश्लील गाने में महात्मा गांधी का नाम लिए जाने पर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत दर्ज कराने छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान सर्वोदय आश्रम का एक प्रतिनिधिमंडल ने कहा गया है कि भोजपुरी गायिका प्रियंका अंतरा विस्वास के एक गाने में महात्मा गांधी का नाम लिया गया है. ऐसे गाने से महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है. 

गा चुकी है कई अश्लील गाने

अंतरा भोजपुरी की अब तक सैकड़ों अश्लील गाना गा चुकी है. कई गाने इनके बहुत फेमस रहा है. जिससे कारण इस तरह की अंतरा गाना गाते रहती है. होली के दौरान भी अंतरा के कई एलबम आए थे. ये गाने भी अश्लील गाने के कई रिकॉर्ड तोड़ चुके है. पिछले साल अंतरा अपने एक सहयोगी सिंगर पर पटना में खुद अश्लील गाना गाने को लेकर केस दर्ज करा चुकी है. इस केस को लेकर अंतरा चर्चा में आई थी.