ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

भोजपुर : सनकी पति ने पत्नी को छत से फेंका, महिला की हालत गंभीर, पति पर अवैध संबंध का आरोप

ARAH : खबर भोजपुर से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में घायल महिला को आरा सदर अस्पताल में भर्ती करा

भोजपुर : सनकी पति ने पत्नी को छत से फेंका, महिला की हालत गंभीर, पति पर अवैध संबंध का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARAH : खबर भोजपुर से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में घायल महिला को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव की है।


बताया जा रहा है कि घायल महिला निशा देवी का पति बबलू प्रसाद आईटीबीपी में कार्यरत है। फिलहाल वह मदुरई में पोस्टेड है और कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया है। मंगलवार की शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई। जिसके बाद बबलू ने पहले तो निशा की जमकर पिटाई कर दी और उसके बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया।


घायल महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पति का अपनी भाभी के अलावा किसी दूसरी महिला के साथ भी अवैध संबंध है। जिसको लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और पति ने मारपीट करने के बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया।


इधर, अस्पताल पहुंचे आरोपी पति समेत उसके परिजनों और महिला के मायके वालों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों पक्ष को शांत कराया और मामले के छानबीन में जुट गई है।