ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : छुपकर प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने जा रहा था युवक, पहुंच गई पत्नी.. खंभे से बांधकर हुई पिटाई

KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक अजब मामला सामने आया है जहां एक शख्स अपनी पत्नी से छुपकर प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने जा रहा था. लेकिन इस बात की जानकारी पत्नी और ससुरालवालों को पता चला तो कोर्ट पहुं

बिहार : छुपकर प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने जा रहा था युवक, पहुंच गई पत्नी.. खंभे से बांधकर हुई पिटाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक अजब मामला सामने आया है जहां एक शख्स अपनी पत्नी से छुपकर प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने जा रहा था. लेकिन इस बात की जानकारी पत्नी और ससुरालवालों को पता चला तो कोर्ट पहुंच शख्स की जमकर पिटाई कर दी. कोर्ट के बाहर ही उसकी पत्नी और ससुराल के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया. फिर ससुराल पक्ष के लोगों ने अपने दामाद की खंभे से बांधकर पिटाई कर दी. 


ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि जब तक उनका दामाद सुधर नहीं जाता, उसकी पिटाई जारी रहेगी. मामला कटिहार के आजमनगर थाना के मल्लिकपुर गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, आबिद खान की शादी सना खातून के साथ हुई थी. शादी के बाद सबकुछ ठीक रहा. कुछ महीनों के बाद आबिद मजदूरी करने मुंबई चला गया. यहां से आबिद हर महीने पत्नी को रुपए भी भेजने लगा लेकिन 2020 के बाद से आबिद ने अचानक रुपए भेजना बंद कर दिया.


सना खातून का कहना है कि मुंबई में आबिद को दूसरी लड़की से प्यार हो गया. लड़की कटिहार के ही पड़ोस के गांव तेलता माधोपुर की रहने वाली है. मुंबई में उसका आना-जाना था. आबिद ने लड़की को अपने प्यार के झांसे में लिया और कोर्ट मैरिज के लिए तैयार कर लिया. शनिवार को आबिद अपनी प्रेमिका को लेकर कोर्ट मैरिज करने जा रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर मैंने आबिद को उसकी प्रेमिका के साथ कोर्ट पहुंचने से पहले पकड़ लिया. फिर मामले की जानकारी मैंने अपने घरवालों को दी. सूचना के बाद मेरे घरवाले मौके पर पहुंचे और आबिद को पकड़कर खंभे से बांध दिया और फिर उसकी पिटाई की. आबिद के ससुराल पक्ष काकहना है कि मर्जी से ही आबिद और सना की शादी कराई गई थी. अब वो अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी लड़की के साथ रहना चाहता है. आबिद अपनी पत्नी से बेवफाई कर रहा है, इसलिए इसे सबक सिखाने के लिए खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की गई है.

टैग्स